Aajabhi Hindi news
Friday, April 27, 2018
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • धार्मिक
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • Gujrat Election 2017
  • भारतीय इतिहास
  • आर्टिकल
  • व्यापार
  • जम्मू
  • बिहार
  • चेन्नई
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
  • उत्तराखंड

Home » National News » Uttar Pradesh » Muradabad » शिक्षा को सामान्‍य बना कर सभी तक पहुंचाना है : रीता बहुगुणा

शिक्षा को सामान्‍य बना कर सभी तक पहुंचाना है : रीता बहुगुणा

Arjun | अंतिम अपडेट: Sunday 22nd October, 2017 07:55:36 PM
ताज़ा खबर

मुरादाबाद। प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि शिक्षा खास लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए। शिक्षा को सामान्य बनाकर सभी तक पहुचाने का काम प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी शिक्षा ऐसी हो कि सभी उसे ग्रहण कर सके। 15 सालों में प्रदेश शिक्षा और विकास में पिछड़ गया है। अब उसे देश का अग्रणी प्रदेश बनाना है। जिसके लिए काम चल रहा है। पर्यटन मंत्री ने यह बातें मुरदाबाद के मंगूपुरा में नारायण कुमार लोहिया बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने कालेज का उद्धाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संकल्प की बात कही। सभी को विश्वविद्यालय के लिए साथ आने का आह्वान किया। कहा कि विपक्षी प्रदेश सरकार के एन्टी रोमियो स्क्वाड पर सवाल उठाते हैं। हम कहते हैं कि प्रदेश में उसकी जरूरत क्यों पड़ी। क्योकि हमारे समाज मे नैतिकता का अभाव है। शिक्षा में नैतिकता का भाव होना चाहिये। विद्या भारती शिक्षा के साथ नैतिकता का भाव भरने का काम कर रही है। अगर सभी विद्यालय यह काम करें तो एन्टी रोमियो स्क्वाड की जरूरत नहीं होगी। बोले, अयोध्या में हुए कार्यक्रम को लोग साम्प्रदायिक बता रहे हैं।

यह बहुत जरूरी था। इसके माध्यम से हम पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी साथ ही रोजगार का सृजन होगा। अगले साल से हम यूपी बोर्ड को एनसीआरटी के पैटर्न पर चलाएंगे। यूपी बोर्ड के छात्र भी अन्य बोर्ड के समान अंक प्राप्त करेंगे। शिक्षा में सरकार आमूल चूल परिवर्तन करेगी। विद्यालयों का हर कार्यक्रम पहले से तय होगा। बोर्ड परीक्षा में स्वकेंद्र खत्म कर दिए जाएंगे। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है। विद्या भारती देश भर में शिक्षा देने का काम कर रही है। कुछ लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए गलत भाषा का प्रयोग करते हैं उनसे कहना चाहती हूँ कि वे संघ के साथ आएं और सेवा भाव को देखें, समझें। संघ आज देश नही दुनिया का सबसे बड़ा संघठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संघ से आएं हैं। संघ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। सच्ची देशभक्ति संघ सिखाता है और कोई नहीं।

इस दौरान लोक निर्माण एवं पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख, समाज कल्याण मंत्री गुलाब देवी, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार, सम्भल सांसद सतपाल सैनी, निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता,  कांठ विधायक राजेश चुन्नू मौजूद थे। इसके बाद सभी विद्या भारती की साहित्‍य गोष्‍ठी में भी शामिल हुए।

– मुरादाबाद के मंगूपुरा में बालिका इंटर कालेज का उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन

– बोले, शिक्षा में नैतिकता का भाव हो तो एंटी रोमियो स्‍वाड की जरूरत ही न पड़े
– केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बोले, संघ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Tag:
#पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, #मुरदाबाद ताज़ा खबर Muradabad No Comments »

« छठ पूजा 2017: नहीं कर पा रहे हैं व्रत, तो करें ये उपाय (Previous News)
(Next News) महोबा : कर्ज से परेशान किसान ने किया आत्मदाह »

Related News

सामूहिक दुष्कर्म

सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपितों को 20-20 साल की सजा

मुरादाबाद: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में चार आरोपितों को 20-20Read More

शव

पांच साल बाद पकड़ा पचास हजार का इनामी बदमाश

मुरादाबाद: पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी मुर्तजा को गिरफ्तार किया है। पांचRead More

  • कार व ट्रक की टक्कर में अलीगढ़ के पांच लोगों को मौत, एक की हालत गंभीर
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता राष्ट्रपूजकः बेरी
  • निकाय चुनाव : खत्म कर दी जातिवाद की राजनीति : CM योगी
  • भतीजे को मिला टिकट, चाचा हुआ बीमार
  • शिक्षा को सामान्‍य बना कर सभी तक पहुंचाना है : रीता बहुगुणा
  • Suryansh Public School Bus पुल से नीचे गिरी
  • बेटी ने भाई के साथ मिल दुष्कर्मी पिता को मार डाला
  • शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप
  • Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    India won by 8 wkts
    RSA 191 (44.3 Ovs)
    IND 193/2 (38.0 Ovs)
    PLAYER OF THE MATCH Jasprit Bumrah
    Tweets Aajabhi

    Trending Now

    • श्रीकृष्ण ने राधा से आखिर क्यूं नहीं किया विवाह
      विवाह पंचमी: मां सीता ने किया था राम जी का वरण
    • पढ़ें भगवान शिव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
      करें ग्रहों के खास उपाय बदल जाएगी जिन्दगी, हो जाएंगे मालामाल
    • जगन्नाथ मंदिर : जाने भगवान जगन्नाथ की एक बेहद रहस्यमय कहानी
      अंक विद्या रहस्य : अंक विद्या ज्योतिष से ढूंढे खोये सामान को
    • सर्वप्रथम 1999 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार द्वारा जीएसटी की संकल्पना लाई गई थी.
      ऐलियन्स की हकीकत : नासा जल्द ही करने वाला है खुलासा
    • जान के दुश्मन बनते modern kitchen
      बेबी गोरा और बुद्धिमान पाने के लिए अपनाये ये सिंपल टिप्स

    सबसे ज्यादा लोकप्रिय

    • कहां खो गया बचपन
      क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के जीवन के अनछुए पहलू
    • सुभाष चन्द्र बोस एक महान राजनीतिक नेता
      आज के ही दिन देश ने अपनाया था राष्ट्र गान
    • बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर, वरना बच्चा जल्दी बोलना नही सीख सकेगा
      क्यों थम गई मां की यादें…

    फोटो

    राज्यों की बड़ी ख़बरें

    • Bihar
    • Delhi
    • Gujarat
    • Haryana
    • Jharkhand
    • Karnataka
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uttarakhand
    • West Bengal
    • Tamil Nadu
    • Chennai
    • Jammu

    उत्तर प्रदेश

    • kanpur
    • Lucknow
    • Noida
    • Unnao
    • Sitapur
    • Orai
    • Muradabad
    • Meerut
    • Etawah
    • Farrukhabad
    • Gaziabad
    • Gorakhpur
    • Hamirpur
    • Kannauj
    • Mathura

    व्यक्ति विशेष

    • क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल
    • सुभाष चन्द्र बोस
    • रवींद्रनाथ टैगोर (नोबेल पुरस्कार विजेता )
    • महाराणा प्रताप
    • चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार}

    © Copyright 2018: AajAbhi News | About Us | Contact Us | Disclaimer | Authors | Privacy Policy | Core Team | Developed & Maintained by Soptech Solutions Pvt. Ltd.

    • Follow us on: